छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: सफ़ाई कर्मचारी को 3 महीने से नहीं मिला वेतन...निगम कार्यालय का घेराव कर वेतन देने की मांग की

Rounak Dey
26 Feb 2021 9:37 AM IST
छत्तीसगढ़: सफ़ाई कर्मचारी को 3 महीने से नहीं मिला वेतन...निगम कार्यालय का घेराव कर वेतन देने की मांग की
x
सफ़ाई कर्मचारी का घेराव

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | छत्तीसगढ़/ अंबिकापुर/ सरगुजा। शहर को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सफाईकर्मी वेतन नहीं मिलने से काफ़ी परेशान है। निगम क्षेत्र में सफाईकर्मी के रूप में करने वाले महिला-पुरूष कर्मचारियों को 3 महीने से वेतन नहीं मिला है। जिससे उनकी सामने बड़ा आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया। आज निगम में कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने निगम कार्यालय का घेराव किया और लंबित वेतन को देने की मांग की।

दरअसल, अम्बिकापुर नगर निगम अंतर्गत सैकड़ों महिला-पुरुष सफाईकर्मी शहर को साफ़ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। लेकिन इन्हें बीते 3 महीने से वेतन नहीं मिल सका है। सफाईकर्मियों का कहना है कि निगम प्रशासन और उनके ठेकेदार से कब वेतन देने की मांग की जाती है। तब उनके द्वारा एक-एक हफ़्ते रुकने का आश्वासन दिया जाता है। लेकिन हफ़्ता बीतने के बाद फ़िर एक हफ्ता समय बढ़ा दिया जाता है। और लगातार यही सिलसिला चल रहा है।
कुछ महिला सफाईकर्मियों ने बताया कि वेतन नहीं मिलने से उनके सामने परिवार का भरण-पोषण का बड़ा संकट उत्पन्न हो गया है। इसलिए उन्हें मजबूरी में कर्ज लेकर जीवन गुजरना पड़ रहा है। ऐसे में अगर जल्द से जल्द वेतन नहीं मिलता है तो उनके सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो जाएगी।
Next Story