छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: स्टील प्लांट में कर्मचारी की मौत, हुआ कुछ ऐसा...

jantaserishta.com
20 Oct 2021 10:45 AM IST
छत्तीसगढ़: स्टील प्लांट में कर्मचारी की मौत, हुआ कुछ ऐसा...
x

भिलाई. हथखोज इलाके के इस्पात संयंत्र में करंट लगने से कर्मचारी की मौत हो गई. प्लांट का नाम निरोज स्टील प्लांट है. पुलिस का कहना है कि सफाई के दौरान श्रमिक करंट की चपेट में आया और उसकी मौत हुई. श्रमिक ने सुरक्षा के उपाय किए थे कि नहीं पुलिस इसको लेकर अभी जांच कर रही है.

भिलाई तीन टीआई विनय सिंह बघेल ने बताया कि कंपनी प्रबंधन ने बुधवार सुपह साढ़े 11 बजे पुलिस को मामले की सूचना दी. श्रमिक शांतिनगर सड़क-1 निवासी सागर भल्ला इलेक्ट्रीशियन का कार्य शैलेन्द्र गिरी के अंडर में करता था. निरोस इस्पात प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में हर साल की तरह इस वर्ष साफ-सफाई के लिए सड डाउन लिया गया था. पैनल की सफाई के बीच सागर बिजली करंट की चपेट में आ गया. उसने हाथ में दस्ताना नहीं पहना था. इस कारण वह करंट की चपेट में आया और उसका पूरा हाथ झुलस गया. इसके बाद वह घायल अवस्था में बेसुध होकर में जमीन पर जा गिरा। अस्पताल ले गए, जहां उसने दमतोड़ दिया.श्रमिक ने सुरक्षा उपकरणों का उपयोग क्यों नहीं किया इसकी जांच पुलिस कर रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story