छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़: किराना व्यवसायी की शिकायत पर कर्मचारी गिरफ्तार, साढ़े 9 लाख नकदी लेकर हुआ था फरार
Nil dhankar
5 Sept 2021 4:33 PM IST

x
बड़ी कार्रवाई
छत्तीसगढ़। जशपुर जिले के पत्थलगाँव में किराना व्यवसायी ओम प्रकाश गुप्ता के एक कर्मचारी द्वारा साढ़े 9 लाख रुपये लेकर फरार होने की खबर है। खबर है कि किराना व्यवसायी के दुकान में काम करने वाले रवि मैत्री नामक कर्मचारी को बैंक में जमा करने के लिए व्यवसायी ने साढ़े 9 लाख रुपये दिये थे.जिसे वह बैंक में जमा करने के बजाय लेकर चंपत हो गया। इस मामले में एडिशनल एसपी प्रतिभा पांडेय ने बताया कि इस मामले का मुख्य आरोपी सहित 2 अन्य लोगो को भी हिरासत में लिया गया है और रुपयों का बड़ा हिस्सा बरामद कर लिया गया है । उन्होंने बताया कि कुछ रुपये आरोपियों ने खर्च कर दिये है लेकिन बड़ा हिस्सा बरामद कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि थोड़ी देर में पुलिस पूरे मामले का खुलासा करने वाली है और खुलासे के बाद ही इस मामले से जुड़ी कहानियों का पता चल पाएगा।
Next Story





