छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: पाखंडी बैगा की शर्मनाक करतूत...ईलाज के नाम पर नाबालिग युवती से किया रेप

Admin2
21 Nov 2020 10:46 AM IST
छत्तीसगढ़: पाखंडी बैगा की शर्मनाक करतूत...ईलाज के नाम पर नाबालिग युवती से किया रेप
x
मामले का खुलासा तब हुआ जब नाबालिग 8 माह की गर्भवती हुई

राजिम में पाखंडी बैगा की शर्मनाक करतूत सामने आई है। दरअसल बैगा ने इलाज के नाम पर डरा धमका कर नाबालिग युवती को हवस का शिकार बनाया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब नाबालिग 8 माह की गर्भवती हो गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बैगा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालांकि अभी बैगा की गिरफ्तारी को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।

मामला गरियाबंद जिले के पीपरछेड़ी थाना क्षेत्र का है, जहां केशव राम नाम के बैगा ने ईलाज के नाम पर नाबालिग से रेप किया है। बताया जा रहा है कि नाबालिग 8 म​हीने से गर्भवती है। आरोपी बैगा के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।



Next Story