छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: हाथियों ने 20 वर्षीय युवक को रौंदा...मौके पर ही मौत

Admin2
17 Dec 2020 10:38 AM IST
छत्तीसगढ़: हाथियों ने 20 वर्षीय युवक को रौंदा...मौके पर ही मौत
x
ग्रामीण दहशत में

छत्तीसगढ़। बालोद जिले में पहुंचे हाथियों के दल ने युवक को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। मामला बालोद जिले के लिमऊडीही पंचायत स्थित खल्लारीटोला गांव का है। यहां आसपास मौजूद जंगलों में हाथियों का दल पहुंचा हुआ है। वन विभाग द्वारा अलर्ट जारी करने के बाद ग्रामीण रतजगा कर घरों के बाहर पहरा दे रहे हैं। इसी दौरान पहुंचे हाथियों से एक आदिवासी युवक का आमना सामना हो गया। हाथियों ने युवक को मौत के घाट उतार दिया और उसका शव अपने साथ ले गए। सुबह-सुबह खून से सना उसका शव बरामद हुआ। मृतक युवक का नाम डोमेन्द्र कुमार ध्रुर्वे उम्र 20 वर्ष है।



Next Story