छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: विभिन्न विभागों पर करोड़ों का बिजली बिल बकाया, कटी बिजली, सड़कें अंधकार में डूबीं

jantaserishta.com
24 Dec 2021 7:11 PM IST
छत्तीसगढ़: विभिन्न विभागों पर करोड़ों का बिजली बिल बकाया, कटी बिजली, सड़कें अंधकार में डूबीं
x
पढ़े पूरी खबर

छत्तीसगढ़: भाटापारा शहर में विभिन्न विभागों पर करोड़ों का बिजली बिल बकाया है। नगर पालिका, खंड शिक्षा अधिकारी और परियोजना अधिकारी कार्यालय की बिजली काट दी गई है। नगर पालिका की बिजली कटने से जनता परेशान हो रही है। बिजिल विभाग की इस कार्रवाई से समूचे शहर की सड़कें और गलियां अंधकार में डूब गई हैं। स्ट्रीट लाइट्स और पेयजल सप्लाई के साथ ही नागरिक सुविधाएं देने वाले नगर पालिका परिषद पर सबसे ज्यादा लगभग 5 करोड़ रुपए का बिजली बिल बकाया है। इसमें स्ट्रीट लाइट की बकाया राशि 1करोड़ 16 लाख 89 हजार 790 रुपए है, जबकि जल प्रदाय यूनिटों पर 3 करोड़ 64 लाख 60 हजार 640 रुपये और पालिका के अन्य कार्यालयों पर 18 लाख 25 हजार 340 रुपए बिजली बिल की राशि बकाया है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story