छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: ईंट मारकर बुजुर्ग की हत्या, खून से लथपथ लाश मिली

jantaserishta.com
7 Jan 2022 9:17 PM IST
छत्तीसगढ़: ईंट मारकर बुजुर्ग की हत्या, खून से लथपथ लाश मिली
x
पढ़े पूरी खबर

कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में बुजुर्ग की हत्या करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने बुजुर्ग के घर में घुसकर ही ईंट और हथियार से वारकर उसकी हत्या कर दी थी। घटना के वक्त बीच-बचाव करने पहुंची उसकी नातिन पर भी हमलाकर उसे घायल कर दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी भाभी के घर छिपा था। मगर पुलिस ने आरोपी को ढूंढ निकाला है। मामला चारामा थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, ग्राम जैसाकर्रा नयापारा निवासी किसान श्यामलाल पेटोडी(61) से पड़ोस में रहने वाला रिकेश ध्रुव(35) हमेशा विवाद करता रहता था। 6 जनवरी की शाम को भी उसका विवाद श्यामलाल से हुआ था। जिसके बाद रिकेश बुजुर्ग के घर पहुंच गया था। यहां वो बुजर्ग के साथ गाली गलौज कर रहा था। इस दौरान उसके हाथ में हथियार और ईंट भी था।
नातिन को भी धमकी दिया
अपने नाना के साथ गाली-गलौज होता देख धनेश्वरी ठाकुर भी मौके पर गई थी। उसने रिकेश को रोकने का प्रयास किया था। लेकिन रिकेश ने उसे पर ही हमला कर दिया। जिससे वह भी घायल हो गई। हमला करने के बाद रिकेश ने उसे धमकी दी की वो यहां से भाग जाए नहीं तो उसे भी मार डालेगा। इससे धनेश्वरी डरकर घर के कमरे में चले गई थी। हमले में धनेश्वरी के सिर में भी गंभीर चोटें आईं थी।
घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या:ईंट से सिर पर किया वार, बचाने आई नातिन का भी सिर फोड़ा; वारदात के बाद भाग निकला
खून से लथपथ लाश मिली
घटना के कुछ देर बाद जब वह निकली ती उसने अपने नाना की खून से लथपथ लाश देखी। वारदात को अंजाम देकर रिकेश भाग चुका था। जिसके बाद पूरे मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया और उसकी तलाश शुरू की। इस बीच शुक्रवार को पुलिस को पता चला की आरोपी धमतरी के बारगरी में अपनी भाभी के घर में छिपा हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने उसे मौके से जाकर गिरफ्तार कर लिया है।
12 घंटे के अंदर पकड़ा गया
इस मामले में थाना प्रभारी रविशंकर साहू ने बताया आरोपी को वारदात के 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हंसिया तथा साइकिल भी बरामद कर ली गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story