छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: सनकी पति ने पत्नी को किया आग के हवाले, इलाज के दौरान मौत

jantaserishta.com
21 Oct 2021 7:38 PM IST
छत्तीसगढ़: सनकी पति ने पत्नी को किया आग के हवाले, इलाज के दौरान मौत
x
CG NEWS

गरियाबंद। जिले में गुरूवार को एक सनकी पती ने अपनी पत्नी को मिट्टी का तेल डालकर आग के हवाले कर जान से मारने की कोशिश की, जिसके बाद गंभीर हालत में पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई. पीड़ित पक्ष की शिकायत पर राजिम पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. मामला गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र के पोखरा गांव के वार्ड 13 का है. जहां पत्नी अपने तीन बच्चों के साथ एक सप्ताह के लिए मायके में रुक गई थी. पत्नी 11 अक्टूबर को अपने मायके बिरकोनी महासमुंद से अपने भाई के साथ गांव पोखरा गई हुई थी.

इस पर आरोपी पती ने सनक दिखाते हुए पत्नी से गाली-गलौज किया. इतना ही नहीं उस पर मिट्टी तेल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया. गंभीर रूप से घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story