छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: सनकी पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा...मामूली विवाद बना हत्या की वजह

Admin2
20 Nov 2020 12:03 PM IST
छत्तीसगढ़: सनकी पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा...मामूली विवाद बना हत्या की वजह
x
सनसनीखेज मामला

छत्तीसगढ़। पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम-राहौद का है। मृतका का नाम जमुना बाई बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में पति ने घर में रखे कुल्हाड़ी से पत्नी पर हमला कर दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। आरोपी लखनलाल यादव को गिरफ्तार ​कर जांच में जुट गई है।



Next Story