छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: अवकाश के दिनों में लगी अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी...कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Admin2
9 Dec 2020 8:36 AM GMT
छत्तीसगढ़: अवकाश के दिनों में लगी अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी...कलेक्टर ने जारी किया आदेश
x

विधानसभा शीतकालीन सत्र का आयोजन आगामी 21 से 30 दिसम्बर तक किया जाएगा। इस दौरान प्राप्त होने वाले विधानसभा प्रश्न, ध्यानाकर्षण, शून्यकाल सूचना, अशासकीय संकल्प इत्यादि केे त्वरित निराकरण के लिए कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य ने डिप्टी कलेक्टर डी.सी.बंजारे को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है, जिनका मोबाईल नंबर 76470-11799 तथा 93990-85162 है। उन्होंने कलेक्टोरेट स्थित राजस्व कक्ष में नियंत्रण कक्ष स्थापित कर अवकाश के दिनों में यहां कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 07722-232592 है।

कलेक्टोरेट से मिली जानकारी के मुताबिक 12 दिसम्बर को सहायक ग्रेड 03 कविता बंजारे, श्रीमती लीली यादव, राजस्व भृत्य श्रीमती देवकी और 13 दिसम्बर को सहायक ग्रेड 03 विनायक राव शिंदे, घनश्याम साहू और भृत्य सुरेन्द्र की ड्यूटी लगाई गई है। इसी तरह 18 दिसम्बर को सहायक ग्रेड 03 लीना ध्रुव, स्टेनोटायपिस्ट यामिनी चन्द्रवंशी, भृत्य ईश्वरी तथा 19 दिसम्बर को सहायक ग्रेड 03 मनीष साहू, तरूण बया और भृत्य रूपेश कुमार कुलदीप की ड्यूटी नियंत्रण कक्ष में लगाई गई है। कलेक्टर ने 20 दिसम्बर को सहायक ग्रेड 03 श्री यशवन्त निषाद राज, हेमन्त कुमार सोनी, भृत्य टिकेश्वर यादव, 25 दिसम्बर को सहायक ग्रेड 03 परमानंद पैकरा, तपन विश्वास, भृत्य सावन्त कुमार दीवान तथा 27 दिसम्बर को स्टेनोटायपिस्ट सरिता साहू, सहायक ग्रेड 03 कुमारी वर्षा आवड़े और भृत्य दुर्गा नेताम की ड्यूटी लगाए हैं।


Next Story