छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: आंख में पड़ा डस्ट, बाइक टकराने से युवक की हुई मौत

Nil dhankar
13 Dec 2021 4:22 PM IST
छत्तीसगढ़: आंख में पड़ा डस्ट, बाइक टकराने से युवक की हुई मौत
x
छग न्यूज़

राजनांदगांव। आज ग्राम पंचायत सडक़ अतरिया में थ्रेसर से धान मिंजाई करते समय उडऩे वाले भूसे से आंखों को बचाने बाइक चालक आंखों को कुछ क्षण के लिए बंद किये थे और इसी दरमियान दोनों आपस में टकरा गए, जिससे एक की मौके पर मौत हो गयी, वहीं एक को गम्भीर चोंटे आई है।

पुलिस के अनुसार गंडई से राजनाँदगाँव रोड की तरफ किसी काम से दौजरी निवासी शिक्षक मोहन लाल जंघेल (55) जा रहे थे, वहीं राजनाँदगाँव से गंडई की ओर गैदलाल वर्मा निवासी जोगी आ रहे थे। दोनों सडक़ अतरिया और धान खरीदी केंद्र(सहकारी समिति) के बीच लगभग 11 बजे पहुचे थे और वहीं पर किसी किसान द्वारा थ्रेसर से धान की मिंजाई करवाया जा रहा था। किसान ने थ्रेसर का मुंह सडक़ की तरफ रखा हुआ था, जिसके कारण धान का डस्ट सडक़ पर धुंध की तरह छाया हुआ था। दोनों ही बाइक चालक डस्ट को आंखों में आने से बचाने के लिए आंखों को कुछ क्षण के लिए बंद किये थे और इसी दरमियान दोनों आपस में टकरा गए, जिससे गेंदलाल वर्मा को गम्भीर चोट आने के कारण उसकी मौत हो गयी, वहीं मोहन लाल जंघेल को गम्भीर चोंटे आई है।

Next Story