छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: तेज बारिश की वजह से कार नाले में जा गिरी, पुलिस टीम ने कार चालक के साथ पत्नी और बच्चे को सकुशल निकाला

jantaserishta.com
15 Sept 2021 7:48 PM IST
छत्तीसगढ़: तेज बारिश की वजह से कार नाले में जा गिरी, पुलिस टीम ने कार चालक के साथ पत्नी और बच्चे को सकुशल निकाला
x
पढ़े पूरी खबर

बालोद। तेज बारिश की वजह से रास्ता नजर नहीं आने पर कार नाले में जा गिरी. इसी दौरान वहां से गुजर रही बालोद पुलिस के साइबर सेल एवं थाना डौंडी टीम ने नाले में कूदकर कार चालक के साथ उनकी पत्नी और डेढ़ वर्ष की बच्ची की सकुशल कार से सुरक्षित बाहर निकाला. बालोद पुलिस के जवानों की इस कारनामे की सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है

जानकारी के अनुसार महासमुंद जिले में भोरिंग निवासी शेखर साहू अपने पत्नी और डेढ़ साल की बेटी के साथ कार में देव तिलदा से अपने घर जा रहा था. तेज बारिश की वजह से कार अचानक महानदी के आगे एक नाला मे गिर कर पलट गई. उसी दौरान गुजर रही बालोद पुलिस के साइबर सेल और थाना डौंडी की टीम ने तत्काल नाले मे कूद कर उनको सुरक्षित बाहर निकाला
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story