छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: चेकपोस्ट में शराब के नशे में धुत पुलिसकर्मी, देखे वीडियो

jantaserishta.com
25 Nov 2021 7:22 AM IST
छत्तीसगढ़: चेकपोस्ट में शराब के नशे में धुत पुलिसकर्मी, देखे वीडियो
x
पढ़े पूरी खबर

अंबिकापुर: सरगुज़ा संभाग के जशपुर-झारखंड सीमा पर बनाए चेकपोस्ट पर अवैध धान के परिवहन को रोकने के लिए ड्यूटी पर तैनात एक आरक्षक का एक ऐसा कारनामा सामने आया है। जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए तैनात पुलिस और वहां मौजूद कर्मचारी कितनी सक्रियता से काम कर रहे हैं।

दरअसल, जशपुर-झारखंड सीमा पर लोदाम चेकपोस्ट पर तैनात एक शराबी पुलिसकर्मी का वीडियो सामने आया है। उक्त पुलिस आरक्षक का नाम सुनील प्रधान है। जिसकी चेकपोस्ट पर अवैध धान का परिवहन रोकने और सभी वाहनों की जांच के लिए ड्यूटी लगाई गई है। लेकिन ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी चेक पोस्ट पर शराब के नशे में झूमता, लड़खड़ाता, गिरता नजर आया। मौक़े से शराब की बोतल और गिलास में रखा शराब भी मिला। इस दौरान का वीडियो भी सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बहरहाल जशपुर-झारखंड सीमा पर बनाए चेकपोस्ट में शराब के नशे में टुन्न पुलिस आरक्षक का वीडियो वायरल होने के बाद उक्त आरक्षक को सस्पेंड कर लाइन अटैच कर दिया गया है। इस संबंध में जशपुर एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि "आरक्षक को सस्पेंड कर दिया है। लाइन अटैच कर दिया गया है। बांकी और लोगो की संलिप्तता पर जांच हो रही है।"


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story