छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: ड्राइव करें, उड़ान ना भरें, VIDEO देखकर लोग हुए हैरान!

Admin2
5 March 2021 3:06 PM IST
छत्तीसगढ़: ड्राइव करें, उड़ान ना भरें, VIDEO देखकर लोग हुए हैरान!
x

छत्तीसगढ़। सोशल मीडिया एक ऐसी दुनिया है जहां हर कोई Active रहता है। चाहे वो नेता हो या अभिनेता। यहा तक की अब बड़े-बड़े अधिकारियों की सक्रियता भी बढ़ गई है। ये लोग सोशल मीडिया पर रोज कुछ न कुछ शेयर करते रहते है। हम आज आपके लिए ऐसा ही एक अधिकारी द्वारा शेयर किया गया वीडियो लाए है, जो लोगों को जागरुक कर रहे है। IPS अधिकारी दीपांशु काबरा ने एक वीडियो शेयर किया है। जैसा की इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तेज रफ्तार बाइक सवार सीधे दीवार से टकरा जाता है। लेकिन उसे कुछ नहीं होता है क्योंकि बाइक सवार ने हेलमेट पहना हुआ था। इस वीडियो को शेयर करते हुए IPS अधिकारी ने लिखा कि ''ड्राइव करें, उड़ान ना भरें। हेलमेट पहनें, लापरवाही ना करें।" अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग हैरान, तो वही एक यूजर ने लिखा कि 'इस बात को अब तो बागपत वाले चचा भी समझ ही गए होंगे'। और भी कई लोगों ने इस पर मजेदार कमेंट किए।


Next Story