छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: बंद कमरे में मिली डॉक्टर की लाश...मेडिकल कॉलेज कैंपस में मचा हड़कंप

Admin2
3 Dec 2020 3:03 PM IST
छत्तीसगढ़: बंद कमरे में मिली डॉक्टर की लाश...मेडिकल कॉलेज कैंपस में मचा हड़कंप
x
बड़ी खबर

रायगढ़। शहर के मेडिकल कॉलेज कैंपस के बंद कमरे में एक डॉक्टर की लाश मिलने की खबर है। जानकारी के मुताबिक यह मामला रायगढ़ शहर के मेडिकल कॉलेज कैंपस का है। मृतक डॉक्टर का नाम डॉ. प्रसन्ना गुप्ता बताया जा रहा है, जो कि माइक्रोबॉयोलॉजी डिपार्टमेंट के एचओडी थे। जिस बंद कमरे में डॉ. प्रसन्ना गुप्ता की लाश पाई गई है, वह मेडिकल कॉलेज के कैंपस में ही है। घटना की सूचना चक्रधर थाने में दी गई है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।



Next Story