छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: बीजेपी के जिला और मंडल पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

Admin2
12 July 2021 2:08 PM GMT
छत्तीसगढ़: बीजेपी के जिला और मंडल पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा
x
BREAKING

कवर्धा। विगत दिनों भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कबीरधाम एवं मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की गई थी। सक्रिय कार्यकर्ताओं को उचित स्थान नहीं दिए जाने पर पदाधिकारियों ने भाजपा जिला महामंत्री वीरेन्द्र साहू इस्तीफा सौंपा है। इसमें भाजयुमो प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य रोहित नाथ योगी, जिला कोषाध्यक्ष मनीराम साहू, जिला मंत्री डोनेश ठाकुर, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख योगेश चंद्रवंशी, जिला कार्यकारिणी सदस्य वीरसिंह पटेल,कवर्धा शहर मण्डल महामंत्री सौरभ शर्मा, जिला मीडिया प्रमुख हरीश साहू ने इस्तीफा सौंपा है। पदाधिकारियों ने निष्ठावान कार्यकर्ताओं को दरकिनार करने का आरोप लगाया है।

Next Story