छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: बर्थडे को लेकर दो पक्षों में विवाद...चार लोग घायल

Admin2
25 Nov 2020 3:34 PM IST
छत्तीसगढ़: बर्थडे को लेकर दो पक्षों में विवाद...चार लोग घायल
x
पुलिस मौके पर

सुकमा। जिले के गादीरास थाना अंतर्गत चिंगवारम में दो गुटों में झड़प और मारपीट हो गई है। चार लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा चिंगवारम में किसी के बर्थडे को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि झड़प और मारपीट की नौबत आ गई। दो गुटों के बीच हुई जोरदार झड़प में गांव के ही चार लोग घायल हो गए। कलेक्टर नंदनवार ने बर्थडे को लेकर झगड़े की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार, झड़प में घायल हुए लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर है।


Next Story