छत्तीसगढ़: चिटफंड कंपनी का डायरेक्टर गिरफ्तार, रकम दोगुना करने का दिया झांसा

दुर्ग जिले में चिटफंड कंपनी में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी मामले में पुलिस ने कंपनी के डायरेक्टर को गिरफ्तार किया है। कंपनी का ये डॉयरेक्टर पिछले 3 साल से फरार चल रहा था। इसी मामले में पुलिस ने कंपनी के 2 और डायरेक्टर्स को पहले ही गिरफ्तार किया था। इन तीनों आरोपियों ने रकम दोगुना करने के नाम पर 45 लोगों से 3 करोड़ 85 लाख रुपए कंपनी में निवेश कराए थे। वापस करने की बारी आई तो गुमराह करने लगे। पकड़े गए आरोपी का नाम रितेश कुमार देवांगन है। पुलिस ने आरोपी से निवेश से जुड़े कई दस्तावेज भी बरामद किए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





