छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मातम में बदली धनतेरस की खुशियां, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया परिवार

jantaserishta.com
6 Nov 2026 12:31 PM IST
छत्तीसगढ़: मातम में बदली धनतेरस की खुशियां, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया परिवार
x
पिता-पुत्र की मौत मां की हालत गंभीर.
बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में धमतेरस के दिन एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है, जहां हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से पिता और पुत्र की मौत हो गई है। वहीं मां की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
जानकारी के मुताबिक, नेहरू चौक में घर के बाहर से हाईटेंशन बिजली लाइन गुजर रही है। यह तार घर से महज पांच फीट की दूरी पर है। बताया जा रहा है कि राकेश गुप्ता पहले करंट की चपेट में आए, जिसे बचाने के चक्कर में पत्नी वर्षा और बेटा ईशान भी करंट की चपेट में आ गए।
इस घटना में मौके पर ही पिता-पुत्र की मौत हो गई और महिला गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को तत्काल जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं घर के बाहर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story