छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़: कई इलाकों में छाया घना कोहरा, बारिश के बाद ठंड बढ़ी
Nil dhankar
13 Jan 2022 7:57 AM IST

x
अंबिकापुर। सरगुजा संभाग के कई इलाकों में बुधवार रात जमकर बारिश हुई। कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई। आज की सुबह घने कोहरे से लिपटी नजर आई है। बारिश के बाद अब सर्दी सितम ढा रही है। ठंड से लोग ठिठुर रहे हैं। कोहरे की वजह से विजिबलिटी बेहद कम हो गई है। सड़कों पर लाइट जलाकर चल गाड़ियां चल रही हैं।
वहीं अमरकंटक में पारा 4 डिग्री पहुंच गया है। पेंड्रा में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया है। गौरेला पेंड्रा मरवाही सहित कई इलाकों में घना कोहरा छाया है। कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कोहरे के कारण अमरकंटक में भी विजिबिलिटी बहुत कम हुई है।
Next Story





