छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: साल 2021 के लिए स्थानीय अवकाश की घोषणा, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Admin2
5 March 2021 4:41 PM IST
छत्तीसगढ़: साल 2021 के लिए स्थानीय अवकाश की घोषणा, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
x
देखें सूची

छत्तीसगढ़। कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा द्वारा कोण्डागांव जिले में वर्ष 2021 के लिए स्थानीय अवकाश की घोषणा की गई है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में कोण्डागांव मेला के लिए 16 मार्च 2021 दिन मंगलवार, नवाखानी 15 सितम्बर 2021 दिन बुधवार और गोर्वधन पूजा (दीपावली का दूसरा दिन) 05 नवम्बर 2021 दिन शुक्रवार को स्थानीय अवकाश की घोषणा की गई है। ये तीनों स्थानीय अवकाश सम्पूर्ण कोण्डागांव जिले के लिए घोषित किये गये है। यह अवकाश कोषालय एवं उप कोषालय तथा बैंकों के लिए लागू नहीं होगा।

Next Story