छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: दम घुटने से सास और बहू की मौत, गांव में फैली सनसनी

Admin2
4 Aug 2021 11:53 AM IST
छत्तीसगढ़: दम घुटने से सास और बहू की मौत, गांव में फैली सनसनी
x
BREAKING

छत्तीसगढ़। बिलासपुर जिले के चकरभाठा थानाक्षेत्र में एक हादसे में घर में मौजूद सास और बहू की मौत हो गई। बताया जाता है कि दम घुटने से सास-बहू की मौत हुई है। दरअसल उनके रसोई में चूल्हे के पास रखे लकड़ी के ढेर में रात में आग आग पकड़ लिया जिससे घर में धुआं भर गया। सुबह लोगों ने घर से धुआं निकलते देखा तो घटना का पता चला। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस के अनुसार ग्राम रहंगी इंद्रपुरी निवासी खोरबहरीन पटेल (75) अपनी बहू द्रौपदी बाई पटेल (55) के साथ पीएम आवास में रहते थे। रोज की तरह सोमवार रात को भी दोनों ने चूल्हे पर खाना बनाया और फिर खाकर बगल के कमरे में सो गए। आशंका है कि चूल्हे के पास रखी सूखी लकड़ी के ढेर में आग लग गई और घर में धुआं भर गया। जिससे उनकी मौत हो गई।

Next Story