छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: डंडे और धारदार हथियार से जानलेवा हमला, युवक घायल

Admin2
15 Jun 2021 8:58 AM GMT
छत्तीसगढ़: डंडे और धारदार हथियार से जानलेवा हमला, युवक घायल
x
FIR दर्ज

महासमुंद जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र से रंजिश के कारण मारपीट का मामला सामने आया है। तीन लोगों ने मिलकर एक युवक पर डंडे और धारधार हथियार से वार किया। मामले की रिपोर्ट खल्लारी थाना में दर्ज कराई गई है। थाना प्रभारी दीपा केंवट ने बताया कि नंदेश्वर सोनी की गांव के इंद्रजीत दीवान, सेन सागर दीवान और विष्णु दीवान ने धारदार हथियार और डंडे से पिटाई कर घायल कर दिया। धान चोरी की शिकायत को लेकर विवाद हुआ था। कुछ दिन पूर्व गांव में धान चोरी हुआ था। पकड़े जाने के बाद गांव वालों ने आरोपियों को दंडित किया था। इसी कारण आरोपी घायल के ऊपर आक्रोशित थे, क्योंकि उन्होंने शिकायत के साथ ग्रामीणों को चोरी करने वालों की जानकारी दी थी। आरोपी पिछले कई दिनों से घायल पर वार करने का प्लान बना रहे थे। सोमवार को आरोपियों ने बदला लेते हुए उसकी पिटाई कर दी।

Next Story