छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: स्कूटी सवार पर जानलेवा हमला, अज्ञात लोगों ने डंडे से किया वार

Admin2
7 Aug 2021 3:29 PM IST
छत्तीसगढ़: स्कूटी सवार पर जानलेवा हमला, अज्ञात लोगों ने डंडे से किया वार
x
जांच जारी

दंतेवाड़ा। किरंदुल थाना क्षेत्र में एक युवक पर अज्ञात लोगों ने प्राणघात हमला कर दिया है. हमले में सिर पर गंभीर चोटें आई हैं. नक्सली हमला होने की आशंका जताई जा रही है. सिर पर गंभीर चोटें आने की वजह से हालत नाजुक बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक चोलनार में निर्माण कार्य के दौरान अज्ञात लोगों ने हमला किया है. जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. अज्ञात आरोपी डंडे से वार किया है. घायल अब्दुल कयूम सिद्दीकी किरंदुल निवासी हैं, जो चोलनार में सामुदायिक भवन का मरम्मत कराकर अपने स्कूटी से किरंदुल वापस आ रहे थे. रास्ते में अज्ञात व्यक्ति ने सिर पर वार किया.

Next Story