छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: प्रेमी पर हुआ जानलेवा हमला, तो प्रेमिका ने छत से लगाई छलांग

Admin2
10 July 2021 12:19 PM IST
छत्तीसगढ़: प्रेमी पर हुआ जानलेवा हमला, तो प्रेमिका ने छत से लगाई छलांग
x
हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती

छत्तीसगढ़। महासमुंद के श्री राम नगर कालोनी में शुक्रवार बीती रात तीन बाइक सवारों ने एक आशिक पर चाकू से हमला कर दिया. इस हमले से मौके पर ही उसकी मौत हो गई. वहीं घटना से आहत युवती छत से कूद गई. उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हत्या की सूचना के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है. ये पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक, युवक रोहित यादव का अपने घर के सामने रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग था. वह अक्सर शराब के नशे में युवती के परिवार वालों से विवाद करता था. बीती रात भी वह शराब के नशे में विवाद कर रहा था. जिसके बाद तीन बाइक सवार युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया. जिससे युवक की मौत हो गई. वहीं पुलिस चाकू मारने वाले जग्गू साहू, सोनू प्रजापति, किशन को गिरफ्तार कर लिया है. इधर, रोहित का जिस युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, उसने भी दो मंजिला इमारत से कूद कर जान देने की कोशिश की. युवती का पैर फैक्चर हुआ है. उनका एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है.

Next Story