छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: दोस्त की हत्या कर नदी में फेंका शव, दो युवक गिरफ्तार

Admin2
29 July 2021 12:54 PM GMT
छत्तीसगढ़: दोस्त की हत्या कर नदी में फेंका शव, दो युवक गिरफ्तार
x
सनसनीखेज खुलासा

कोरबा। अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाया है। इसमें दोस्त की हत्या करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस ने एक अंधे कत्ल की गुत्थी को कत्ल की सूचना दर्ज होने से पहले ही सुलझा लिया। दरअसल 27 जुलाई की रात अनिकेत गोयल नामक युवक अपने साथियों आकाश शर्मा, सूरज साहू के साथ शराब पी और जुआ खेल रहे थे। पैसे की लेन देने की बात पर अनिकेत का सूरज और आकाश शर्मा से विवाद हुआ। इसके बाद सभी चले गए। रात में फिर आकाश शर्मा, जो कि आटो चालक है उसके आटो में बैठे सूरज और अनिकेत फिर से आटो में बैठ कर शराब पीने लगे। तभी सूरज के साथ अनिकेत का फिर से विवाद होने लगा। इस दौरान सूरज और आकाश ने अनिकेत की गमछा से गला घोंटकर हत्या कर दी। शव को लाला के आटो में ले जाकर दर्री डेम से नीचे हसदेव नदी में फेंक दिया। आरोपियों ने अनिकेत गोयल के मोबाइल को रेल्वे स्टेशन कोरबा में एक मालगाड़ी में डाल दिया ताकि ढूढ़ने पर ऐसा लगे कि अनिकेत कहीं बाहर गया है।

पुलिस को अपने सूचना तंत्र से इस घटना की जानकारी 28 जुलाई को प्राप्त हुई थी। इस पर तत्काल थाना प्रभारी विवेक शर्मा ने इसकी जांच शुरू की।जांच में पाया गया कि अनिकेत गोयल 27 जुलाई की सुबह अपने घर से निकला था तब से अपने घर नही लौटा है। पुलिस को प्राप्त सूचना सही प्रतीत होने लगी। पुलिस ने संदेही आकाश शर्मा उर्फ लाला तथा सूरज साहू को अलग-अलग जगह पर पकड़कर उनसे पूछताछ की। उन्होंने घटना करना स्वीकार करते हुए अनिकेत गोयल को नदी आखरा पुल से हसदेव नदी में फेंकना बताया। मछुआरों और नगर सेना कोरबा के गोताखोर और बोट के माध्यम से शव की पता तलाश शुरू की गई। अंततः मृतक अनिकेत का शव नदी में झाड़ियों में फंसा हुआ मिला। मृतक के घर वालों को बुलाकर शव की पहचान कराई गई। पुलिस शव का पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पोस्ट मार्टम के लिये भेजा।

Next Story