छत्तीसगढ़: कुए में मिला युवक का शव, पुलिस मामले की जांच में जुटी

गरियाबंद। ग्राम पांडुका के नवोदय विद्यालय और नहर के बीच स्थित कुए में शुक्रवार शाम चार बजे नग्न अवस्था मे एक अज्ञात शव देखा गया और घटना की जानकारी पांडुका पुलिस थाने में दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पांडुका पुलिस मौके पर पहुची और शव को बाहर निकाला गया तब उसकी पहचान दुर्ग के समीप पाटन निवासी चैतुराम भारती के रूप में किया गया। घटना के विषय मे पांडुका थाना प्रभारी बसंत बघेल ने बताया कि मृतक दुर्ग के समीप पाटन का निवासी था जो 21 दिसम्बर को अपने बहनोई के घर पांडुका आया हुआ था , मृतक पाटन से पांडूका आना जाना किया करता था, और इस समय भी उसके बहनोई के घर मृतक को वापस पाटन लौट जाने का अंदेशा लगाए थे । लेकिन शुक्रवार के शाम चार बजे उसे पांडुका के ही कुए मृत पाया गया। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करावाया जा चुका है। वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की जानकारी होने की बात पांडुका थाना प्रभारी द्वारा बताया गयाी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





