छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव...गांव में फ़ैली सनसनी

Admin2
3 Nov 2020 8:16 AM GMT
छत्तीसगढ़: संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव...गांव में फ़ैली सनसनी
x
हत्या की आशंका

छत्तीसगढ़। धमतरी जिले के बिरेझर थाना क्षेत्र अंतर्गत खेत में शव मिलने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लाश नवागांव की रहने वाली एक महिला का है। संदिग्ध हालत में मिले शव को देख हत्या की आशंका जताई जा रही है, वहीं शव मिलने की खबर से गांव में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही बिरेझर पुलिस मौके पर पहुंची है. और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

बिरेझर थाना प्रभारी शांता लकड़ा ने बताया कि नवागांव में खेत में एक महिला का शव मिला है। मृतका का नाम पूजा देवांगन बताया जा रहा है। वही महिला की सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल मामले में अभी स्पष्ट रूप से कुछ कहा नहीं जा सकता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।



Next Story