छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: पेड़ से लटकता मिला किशोरी का शव...परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की जताई आशंका

Admin2
10 Oct 2020 5:13 PM IST
छत्तीसगढ़: पेड़ से लटकता मिला किशोरी का शव...परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की जताई आशंका
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में 14 साल की लड़की का शव पेड़ से लटकता मिला है। परिजन को आशंका है कि दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या की गई है। गैंगरेप की घटना के बाद आरोपों में घिरी धनोरा थाना पुलिस की भूमिका एक बार फिर संदेह के घेरे में है। घटना के 5 दिन तक पुलिस मामले को दबाए रही। अब पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम ओडागांव में तीन दिन पहले 14 साल की लड़की का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला था। स्थानीय ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद शव की शिनाख्त हो सकी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया है। वहीं, परिजन ने दुष्कर्म के बाद बेटी की हत्या का आरोप लगाया है।



Next Story