छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: बेड रूम में खून से लथपथ मिली महिला की लाश...पति पर हत्या करने का शक

Admin2
12 Nov 2020 1:32 PM IST
छत्तीसगढ़: बेड रूम में खून से लथपथ मिली महिला की लाश...पति पर हत्या करने का शक
x

छत्तीसगढ़/कोरबा। रामपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत पोड़ी बहार बस्ती में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक महिला की रक्तरंजित लाश उसके ही घर पर मिली। 35 वर्षीय पुष्पा श्रीवास की लाश घर के बेड रूम पर मिली। घटना की सूचना पर रामपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर जांच शुरु कर दी है। मामले में रामपुर चौकी पुलिस ने मृतिका पुष्पा श्रीवास के पति को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि पति पत्नी के बीच चरित्र संदेह को लेकर विवाद हुआ था।



Next Story