छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: फंदे पर मिली सरकारी कर्मचारी की लाश, सेल्समैन ने किया सुसाइड

Admin2
27 March 2021 10:23 AM IST
छत्तीसगढ़: फंदे पर मिली सरकारी कर्मचारी की लाश, सेल्समैन ने किया सुसाइड
x
जांच में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़/सरायपाली। बसना थाना क्षेत्र अंतर्गत पठियापाली गांव के दीपेश साहू नाम के एक युवक ने अपने ही घर के छत पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक पास के गांव बड़े टेमरी के शासकीय राशन दुकान में सेल्समैन के पद पर पदस्थ था। मामले को लेकर बसना थाना प्रभारी लेखराम ठाकुर ने बताया कि बसना थाना क्षेत्र अंतर्गत पठियापाली गांव के युवक दीपेश साहू ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली, जिसका पीएम रिपोर्ट आने के बाद शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।

Next Story