छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: लापता बच्चे की मिली लाश...अरपा नदी में डूबने से हुई मौत

Admin2
11 Oct 2020 5:33 AM GMT
छत्तीसगढ़: लापता बच्चे की मिली लाश...अरपा नदी में डूबने से हुई मौत
x

DEMO PIC 

बिलासपुर। जिले के सरकंडा थानाक्षेत्र के जबड़ापारा में शुक्रवार से लापता एक 13 वर्षीय बच्चे की अरपा नदी में डुबने से मौत हो गई। आज उसका शव बरामद किया गया। मिली जानकारी के अनुसार सरकंडा थाना क्षेत्र के जबड़ापारा में रहने वाला 13 वर्षीय आयुष सोनी शुक्रवार की दोपहर घर से खेलने की बात कहकर निकला था। वही दोस्तों के साथ खेलते खेलते बच्चे ने फ्रेश होकर आने की बात कहकर नदी की ओर गया था। शाम तक खोजबीन के बाद बच्चा नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने शुक्रवार की रात बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट सरकंडा थाने में दर्ज कराई। शिकायत के बाद थाना प्रभारी ललिता मेहर समेत सरकंडा थाने के समस्त स्टाफ ने बच्चे की काफी खोजबीन की लेकिन बच्चे का कुछ पता नहीं चला। इसी बीच शनिवार की सुबह पुलिस को बच्चे की लाश नदी में मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे परिजनों ने अपने बच्चे की शिनाख्ती की।



Next Story