छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: पूर्व विधायक के खिलाफ थाने पहुंची बहू...लगाया ये गंभीर आरोप

Admin2
12 Jan 2021 2:02 PM GMT
छत्तीसगढ़: पूर्व विधायक के खिलाफ थाने पहुंची बहू...लगाया ये गंभीर आरोप
x
FIR दर्ज

छत्तीसगढ़। मरवाही के पूर्व विधायक पहलवान सिंह मरावी के खिलाफ उनकी बहू मुक्ता सिंह ने पेंड्रा थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। मुक्ता सिंह ने ज़मीन और दहेज को लेकर गाली गलौच करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मुक्ता सिंह ने अपनी जान पर खतरा भी बताया है। शिकायत दर्ज करने के बाद पेंड्रा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दरअसल मरवाही के पूर्व विधायक पहलवान सिंह मरावी अब तक गुमनाम से थे, लेकिन उनकी बहू द्वारा गंभीर आरोप लगाने के बाद चर्चा में बने हुए हैं।

Next Story