छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : दोस्त का जन्मदिन मनाने गए थे डेम, डूबने से 2 मौत

Admin2
8 Nov 2020 4:45 AM GMT
छत्तीसगढ़ : दोस्त का जन्मदिन मनाने गए थे डेम, डूबने से 2 मौत
x
जन्मदिन ने ले ली मासूमों की जान

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। जन्मदिन हर व्यक्ति के जीवन का सबसे अच्छा और प्यारा दिन होता है। मगर उसी जन्मदिन के दिन ही घर में किसी के मरने की खबर आये तो पैरों तले जमीन ही खिसक जाती है।

ऐसा ही कुछ संबलपुर में हुआ जहां शनिवार को नारंगी नदी के किनारे जन्मदिन मनाने गए 8 स्कूली बच्चों में से तीन नदी में डूब गए। डूबने वालों में आमोख ठाकुर भी है, जिसका जन्मदिन मनाने सभी दोस्त नारंगी नदी गए हुए थे। सभी 11वीं के छात्र चावरा हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़तें हैंं।

जानकारी के मुताबिक 8 बच्चे कोंडागांव से संबलपुर के लिए निकले थे। सभी नहाने के लिए नदी में उतरे, लेकिन इनमें से तीन बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

इसके बाद अन्य बच्चे बाहर निकले और गांव जाकर लोगों को बताया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। ग्रामीणों ने नदी से कामरान और आमोख का शव निकाला और एक बच्चे की तलाश जारी है।

Next Story