छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: इस जिले में मृत पाए गए कौवे...बर्ड फ्लू की आशंका से मचा हड़कंप

Admin2
7 Jan 2021 11:39 AM IST
छत्तीसगढ़: इस जिले में मृत पाए गए कौवे...बर्ड फ्लू की आशंका से मचा हड़कंप
x
BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़। प्रदेश में भी बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है। बालोद जिले में तीन कौवे की मौत हो गई है। कौवे की मौत होने से हड़कंप मच गया है। मामला ग्राम पौड़ी का है यहां शाम के वक्त उड़ते-उड़ते कौवे अचानक जमीन पर गिर गए और कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई। दहशत की वजह से गांव वालों ने 2 कौवे को जला दिया और इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी गई। वहीं पशु विभाग द्वारा एक कौवे का सैंपल विभाग जांच के लिए भोपाल भेजे जाने की तैयारी की जा रही है। घटना से जिले में हड़कंप मच गया है।




Next Story