छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: पार्षद ने महिला को मारा थप्पड़, बाल खींच कर घसीटा, देखें VIDEO

Admin2
25 March 2021 12:31 PM IST
छत्तीसगढ़: पार्षद ने महिला को मारा थप्पड़, बाल खींच कर घसीटा, देखें VIDEO
x
VIDEO

छत्तीसगढ़/राजिम। शहर के गोबरा नवापारा वार्ड के कांग्रेस पार्षद ने मामूली विवाद में महिला को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें पार्षद सोनकर महिला को धक्केमारते हुए दिख रहा है। दरअसल घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया। वहीं इस मामले में पीड़िता ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि थाना पहुंचने पर पुलिस ने शिकायत नहीं खिली और कोर्ट जाने की सलाह दी। इधर पार्षद का महिला को थप्पड़ मारने वाला वीडियो सामने आने के बाद बवाल मच गया है।

बताया जा रहा है कि महिला की नाती ने कांग्रेस पार्षद की कार की नेम प्लेट को छतिग्रस्त कर दिया गया था। इससे आक्रोशित पार्षद ने लड़के को पीट दिया। विरोध में महिला अपनी बहू के साथ पार्षद के घर गई। इस बीच पार्षद और पीड़िता के बीच विवाद हो गया। भड़के पार्षद ने गाली-गलौज करते हुए म​हिला को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गया।


Next Story