छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: ड्यूटी से लौट रहे निगम कर्मी की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर

Admin2
14 Jun 2021 7:17 AM GMT
छत्तीसगढ़: ड्यूटी से लौट रहे निगम कर्मी की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर
x
सड़क हादसा

बिलासपुर जिले में काम से अपने घर लौट रहे निगमकर्मी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना की जानकारी मृतक के परिवार वालों को दी है। सीपत थाना प्रभारी आरके सोरी ने बताया कि घटना रविवार शाम चार बजे की है।

जांजगीर जिले के बलौदा निवासी विकास यादव(27 वर्ष) नगर निगम बिलासपुर में वाहन चालक थे। ड्यूटी के बाद वे बाइक से अपने घर बलौदा जा रहे थे। वे सीपत और गुड़ी के बीच लिमहाई तालाब के पास पहुंचे थे। इस दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इससे उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं। हादसे में बाइक सवार निगमकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई।

Next Story