छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: ब्रिटेन से कोरिया पहुंचे 2 यात्रियों की कोरोना रिपोर्ट आई सामने

Admin2
26 Dec 2020 1:37 PM IST
छत्तीसगढ़: ब्रिटेन से कोरिया पहुंचे 2 यात्रियों की कोरोना रिपोर्ट आई सामने
x
कोरोना का कहर

छत्तीसगढ़। ब्रिटेन से कोरिया पहुंचे 2 लोग की RT-PCR रिपोर्ट आ गई है। दोनों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन सभी की RTPCR जांच रिपोर्ट आने के बाद कोरोना के नए स्ट्रेन की भी जांच की जाएगी।

बता दें कि 9 दिसम्बर से 23 दिसम्बर के बीच कुल 33 लोग ब्रिटेन से लौटे हैं। यूके में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन फैलने के बाद अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है। वहीं कल प्रदेश में 853 कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई थी. और 1,104 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए है।


Next Story