छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: कोरोना संक्रमित कांग्रेस नेता का निधन...रायपुर एम्स में थे भर्ती

Admin2
4 Jan 2021 12:03 PM IST
छत्तीसगढ़: कोरोना संक्रमित कांग्रेस नेता का निधन...रायपुर एम्स में थे भर्ती
x
कोरोना का कहर

छत्तीसगढ़/महासमुंद। प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है। कांग्रेस नेता और जनपद अध्यक्ष भागीरथी चंद्राकर का कोरोना से निधन हो गया है। रायपुर एम्स में आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। बता दें कि उन्होने सोशल मिडिया के जरिए 25 दिसंबर को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी दी थी. उन्हें इलाज के लिए रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया था। फेफड़े में इन्फैक्शन के चलते उनकी हालत बिगड़ते गई और आज सुबह उनका निधन हो गया। उनके शव को उनके गृहग्राम मुड़मार ले जाया गया। जहां आज दोपहर उनका अंतिम संस्कार होगा।

वहीं कल प्रदेश में 714 कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई थी, और व 827 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत आज डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 9,980 है।

Next Story