छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: हायर सेकंडरी स्कूल में कोरोना विस्फोट, 5 बच्चें मिले पॉजिटिव

jantaserishta.com
30 Sept 2021 4:52 PM IST
छत्तीसगढ़: हायर सेकंडरी स्कूल में कोरोना विस्फोट, 5 बच्चें मिले पॉजिटिव
x
पढ़े पूरी खबर

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. यहां कोरोना के कहर ने मासूम बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया है. कोंडागांव के बोरगांव हायर सेकंडरी स्कूल के 5 बच्चों में कोरोना वायरस की पहचान हुई है.

बताया जा रहा है कि इन 5 कोरोना पॉजिटिव बच्चों में छात्रावास के बच्चे भी शामिल हैं. इधर बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के साथ ही पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है. एक मीडिया ने cmho के हवाले से इस खबर की पुष्टि की है.
ज्ञात हो कि प्रदेश में स्कूल खुलने के साथ ही भारी संख्या में बच्चों का जाना शुरू हो गया है. ऐसे में जांच के दौरान 5 बच्चों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है. वहीँ स्कूल प्रबंधन में भी हड़कंप मच गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story