छत्तीसगढ़

राज्यपाल से छत्तीसगढ़ के सहकारी समिति कर्मचारी संघ प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट

jantaserishta.com
29 Nov 2022 7:50 PM IST
राज्यपाल से छत्तीसगढ़ के सहकारी समिति कर्मचारी संघ प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट
x
रायपुर: राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी संघ रायपुर के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट कर सहकारी समितियों की समस्याओं से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि समितियों को प्राकृतिक आपदा तथा अन्य कारणों से एवं धान का समय पर उठाव नही होने से काफी नुकसान हो रहा है। 2007-08 के बाद समितियों के दिये जाने वाले प्रासंगिक व्यय एवं सुरक्षा भंडार व्यय में वृद्धि नही की गई है। जिससे समितियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ा है। साथ ही समितियों द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों के लिए कमीशन प्रदाय करने की भी बात कही। राज्यपाल ने इस संबंध में अधिकारियों से वस्तुस्थिति की जानकारी लेकर यथासंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल से गंगादास मानिकपुरी, जागेेश्वर साहू, जय कुमार सपहा, ईश्वरी श्रीवास, नरेन्द्र साहू, राकेश वर्मा, आरिफ खान, रामकुमार वर्मा, विमल शर्मा उपस्थित थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story