छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: ज्ञानवापी मामले में विवादित पोस्ट करने वाला गिरफ्तार

Nilmani Pal
21 May 2022 11:45 AM IST
छत्तीसगढ़: ज्ञानवापी मामले में विवादित पोस्ट करने वाला गिरफ्तार
x

जशपुरनगर। ज्ञानवापी मामले को लेकर इंटरनेट मिडिया में विवादित पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर, आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। मामला, जिले के सन्ना थाना क्षेत्र का है।

मामले को लेकर बवाल उस वक्त शुरू हुआ जब सन्ना निवासी आरोपित इनायत खान ने इंटरनेट मीडिया में उच्चतम न्यायालय के देखरेख में उत्तर प्रदेश के ज्ञानवापी मस्जिद में चल रहे सर्वे को लेकर एक विवादित पोस्ट किया गया। इस में आरोपित ने सर्वे में ​मिले शिवलिंग को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए हिंदू संगठन से जुड़े कार्यकर्ता भारी संख्या में सन्ना थाना में जुट गए और आरोपित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सन्ना पुलिस ने आरोपित इनायत खान के खिलाफ धारा 295 ए के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। इंटरनेट मीडिया में आरोपित इनायत खान के कांग्रेस से जुड़े होने का दावा किया गया है।

Next Story