छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: ठेकेदार की बेरहमी से हत्या...नक्सलियों ने दिनदहाड़े उतारा मौत के घाट

Admin2
25 Jan 2021 6:19 PM IST
छत्तीसगढ़: ठेकेदार की बेरहमी से हत्या...नक्सलियों ने दिनदहाड़े उतारा मौत के घाट
x
BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़। नक्सल इलाके बीजापुर से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है. जहां नक्सलियों ने ठेकेदार की निर्मम हत्या कर दी है. घटना आज दोपहर की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, चेरपाल-कोटेर सड़क पर पुलिया निर्माण कार्य चल रहा था. नक्सली अचानक निर्माण स्थल पर पहुंच गए और ठेकेदार धर्मेंद गर्ग पर टंगिया से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. ठेकेदार की मौके पर ही मौत हो गई. शव को जिला अस्पताल लाया गया है. इस घटना की पुष्टि एसपी कमल लोचन कश्यप ने की है.

Next Story