छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: आरक्षक की पत्नी ने किया सुसाइड...पुलिस कॉलोनी में मचा हड़कंप

Admin2
3 Feb 2021 12:14 PM GMT
छत्तीसगढ़: आरक्षक की पत्नी ने किया सुसाइड...पुलिस कॉलोनी में मचा हड़कंप
x
BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़। जांजगीर-चाम्पा। सिटी कोतवाली इलाके में आरक्षक उगेश पटेल की पत्नी ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। महिला की लाश पुलिस कॉलोनी के आवास में फंदे पर लटकी पाई गई है। मिली जानकारी के मितबिक पुलिस पेट्रोल पंप में पदस्थ आरक्षक उगेश पटेल की पत्नी ने पुलिस कॉलोनी के आवास में आज फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिस समय महिला ने आत्महत्या की, उस समय घर पर वह अकेली थी। पति उगेश पटेल पुलिस पेट्रोल पंप में पदस्थ हैं। महिला ने आत्महत्या क्यों की, इस बात का पता नहीं चला है। मामले में कोतवाली थाने की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Next Story