छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: आरक्षक की मौत, तेज रफ्तार वाहन ने मारी ठोकर

Nil dhankar
16 Oct 2021 3:30 PM IST
छत्तीसगढ़: आरक्षक की मौत, तेज रफ्तार वाहन ने मारी ठोकर
x
छत्तीसगढ़

महासमुंद। जिले के खोपली पड़ाव के पास सड़क हादसे में एक आरक्षक की मौत हुई है। मृतक का नाम लोकेश चंद्राकर पिता प्रेमनाथ साकिन गांजर है। वह पुलिस विभाग का आरक्षक बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक इस वक्त वह खल्लारी थाने में पदस्थ था। ग्रामीणों के अनुसार लोकेश घर का एकलौता पुत्र है। पिता लकवा से पीडि़त है। लिहाजा घर की सभी जिम्मेदारी लोकेश पर था। देर रात हुई यह घटना कैसे हुई, स्पष्ट नहीं है। हालांकि बाइक के सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया है। अंदेशा लगाया जा रहा है कि पीछे से किसी वाहन ने उसके वाहन को जोरदार ठोकर मारी है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटना स्थल पर ही आरक्षक की मौत हो गई। आज सुबह उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक केंद्र बागबाहरा भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।


Next Story