छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का ट्वीट - जीतेंगे खैरागढ़!

Nil dhankar
22 March 2022 3:44 PM IST
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का ट्वीट - जीतेंगे खैरागढ़!
x

रायपुर। खैरागढ़ उपचुनाव को लेकर कांग्रेस, भाजपा, जकांछ समेत अन्‍य पार्टियों ने कमर कस ली है। मंगलवार को खैरागढ़ उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने यशोदा वर्मा पर भरोसा जताते हुए टिकट दिया है। खैरागढ़ विधानसभा उप चुनाव के लिए कांग्रेस ने ग्रामीण महिला ब्लाक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष यशोदा वर्मा को प्रत्याशी बनाया है।

कांग्रेस प्रत्याशी घोषित होते ही यशोदा वर्मा ने जिला पंचायत भवन पहुंचकर नामांकन फार्म ले लिया। समर्थकों के साथ पहुंची यशोदा ने दोपहर पौने दो बजे फार्म उठाया। हालांकि मंगलवार को चौथे दिन भी किसी का नामांकन फार्म जमा नहीं हुआ। कांग्रेस प्रत्याशी 24 मार्च को वरिष्ठ नेताओं के साथ रैली के साथ नामांकन फार्म जमा करने पहुंचेंगी।

प्रत्याशी घोषित होने के बाद छग कांग्रेस ने ट्वीट किया। और लिखा - जीतेंगे खैरागढ़! कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती यशोदा वर्मा जी को शुभकामनाएँ।


Next Story