छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ कांग्रेस कल ईडी कार्यालय के सामने करेगी प्रदर्शन

Nil dhankar
20 July 2022 5:58 PM IST
छत्तीसगढ़ कांग्रेस कल ईडी कार्यालय के सामने करेगी प्रदर्शन
x

रायपुर। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कल ईडी के सम्मन पर अपना बयान दर्ज करने जाएंगी। ईडी के सम्मनके विरोध में प्रदेश कांग्रेस गुरुवार को रायपुर टिकरापारा स्थित ईडी कार्यालय के सामने प्रदर्शन करेगी। इसके लिए की जा रही तैयारियों का पीसीसी कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने एसएसपी प्रशांत अग्रवाल के साथ जायजा लिया। इसके लिए बीते तीन दिनों से पुजारी पार्क के सामने वाटर पु्रफ पंडाल बनाया जा रहा है। इसके लिए सडक़ को एक सिरे से बंद कर दिया गया है। हैवी ट्रैफिक वाली सडक़ के बंद होने से हजारों लोगों और वाहनों को जाम का सामना करना पड़ रहा है।

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Next Story