छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: जिला और ब्लाक स्तर पर आज कांग्रेस करेगी प्रदर्शन, जाने क्यों?

jantaserishta.com
6 Aug 2021 8:48 AM IST
छत्तीसगढ़: जिला और ब्लाक स्तर पर आज कांग्रेस करेगी प्रदर्शन, जाने क्यों?
x

रायपुर। प्रदेश में खाद की कमी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। यह प्रदर्शन जिला और ब्लाक स्तर पर होग प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम धरसीवां ब्लाक और कवर्धा जिला में आयोजित प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

खाद मुहैया कराये जाने की मांग को लेकर कांग्रेसी प्रधानमंत्री के नाम सक्षम अधिकारी को ज्ञापन सौपेंगे। कांग्रेस संचार प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा खरीफ 2021 सीजन के लिए केन्द्र सरकार से 11.75 लाख टन रासायनिक उर्वरकों के आपूर्ति की मांग की गई थी।
लेकिन माह-जुलाई तक छत्तीसगढ़ को मात्र 5.26 लाख मीट्रिक टन रासायनिक खाद दी गई है जिससे राज्य में किसानों की मांग के अनुसार रासायनिक उर्वरकों की पूर्ति में दिक्कत हो रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story