छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने लिया निर्णय, अब हर विधानसभा में करेगी संकल्प शिविर

Nil dhankar
5 Jun 2022 12:33 PM IST
छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने लिया निर्णय, अब हर विधानसभा में करेगी संकल्प शिविर
x

रायपुर। कांग्रेस अब हर विधानसभा में संकल्प शिविर करेगी। प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में संकल्प शिविर आयोजित किए जाएंगे। वहीं सभी 90 विधानसभा में 75 किलोमीटर की पदयात्रा भी की जाएगी। पदयात्रा को लेकर रूपरेखा तैयार की जाएगी। मामले में उदयपुर प्रस्ताव को सख्ती से लागू करने की तैयारी की जा रही है।

विधानसभा की शिविर में विधायक, स्थानीय पदाधिकारी शामिल होंगे। इन विधानसभा में 90 से 180 दिनों में रिक्त पदों पर नियुक्ति पूर्ण करने का भी लक्ष्य भी रखा गया है। निचले स्तर की समितियों में ज्यादातर जिम्मेदारी युवाओं को दिए जाने की तैयारी है।

Next Story