छत्तीसगढ़

क्रॉस वोटिंग पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान

Nilmani Pal
22 July 2022 8:49 AM GMT
क्रॉस वोटिंग पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान
x

रायपुर। राष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग को लेकर पूरे देश में सियासत शुरू हो गई है। क्रॉस वोटिंग पर बोलते हुए मोहन मरकाम ने कहा है कि अभी उनके पास विधिवत जानकारी नहीं मिली है, एक बार आधिकारिक जानकारी आजाए उसके बाद इस मामले में कुछ बोलेंगे। अभी कुछ भी बोलना जल्दबाजी होगी।

बता दें कि कांग्रेस समर्थित राष्ट्रपति उम्मीदवार रहे यशवंत सिन्हा को छत्तीसगढ़ में 2 वोट कम मिले हैं। कांग्रेस के 2 विधायकों के वोट द्रोपदी मुर्मू को मिले हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विधायकों की संख्या 71 है, लेकिन यशवंत सिन्हा को 69 वोट मिले हैं। जबकि द्रौपदी मुर्मू को मिले 21 वोट मिले हैं। छत्तीसगढ़ में भाजपा विधायकों की संख्या 14 है, 5 विधायक बीएसपी और जेसीसीजे के हैं, जिन्होंने पहले ही द्रोपदी मुर्मू को समर्थन देने की बात कही थी।

Next Story